Breaking News

भोजपुरी गायक राकेश शर्मा ने थामा कांग्रेस का 'हाथ


सिद्धार्थनगर: जिले के भोजपुरी लोकगीत के गायक भोजपुरी जगत मे सिंगर के रुप मे एक अलग पहचान बना चुके राकेश शर्मा ने अब राजनीति की दुनिया मे कदम रख दिया है। राजनीति के कैरियर मे उन्होंने कांग्रेस पार्टी से शुरुआत किया है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थनगर  बांसी क्षेत्र के अक्सरा मांफी की जमीन पर जन्मे राकेश शर्मा जो मुम्बई मे पूरे परिवार के साथ रहकर भोजपुरी जगत मे सैकड़ों गाना दे चुके। गायक राकेश शर्मा ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल की अगुवाई मे आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वही कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डाक्टर चन्द्रेश उपाध्याय ने गायक राकेश शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। पिछले कई दिनों से राकेश शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी।

मीडिया से मुखातिब होते हुये गायक राकेश शर्मा ने बताया कि देश को सही रुप चलाने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी ही है।माननीय राहुल गांधी जी के हाथों मे भारत देश का भविष्य है।

No comments